BFF अनन्या और नव्या नवेली संग शनाया ने मचाया धमाल, लाडली की लेट नाइट पार्टी  से उड़ी पापा की नींद!

7/3/2021 11:56:48 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय कूपर के लाडली शनाया कपूर ने चाहे बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। शनाया की लाइफ से जुड़ी कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर आग में फैल जाती है।शनाया का बोल्ड और खूबसूरत अवतार अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसी बीच शनाया की उनकी गर्ल गैंग संग मस्ती करते की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों में शनायाअनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ धमाल मचा रही हैं। शनाया कपूर के घर की ही हैं, जहां उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ समय बिताया। इस दौरान शनाया ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू टॉर्न जींस  में नजर आ रही हैं।

वहीं अनन्या ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू जींस और नव्या नवेली नंदा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इन स्टार किड्स के लुक को देख लग रहा है कि पार्टी का थीम उन्होंने ब्लैक रखा था।

 शनाया ने इन तस्वीरों को करते हुए लिखा-'my kinda crazy।'


इन तस्वीरों पर नव्या ने कमेंट में हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। शनाया की मां महीप कपूर और अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कई हार्ट के इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए। वहीं संजय कपूर ने मजाकिया अंदाज में लिखा-'आज रात मेरी नींद उड़ी हुई है।'

 


वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास शकुन बत्रा की फिल्म है। फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं।

इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में भी नजर आएंगीं। वहीं शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। नव्या की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma