सिद्धांत चतुर्वेंदी संग बॉडीकॉन बैकलेस ड्रेस में छाईं शनाया, पहली बार रैंप पर उतरी कपूर खानदान की बेटी ने लुक से लगाई आग

3/26/2022 12:35:59 PM

मुंबई: बी-टाउन में इस समय एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक की धूम मची हैं। ये फैशन शो दिल्ली में हो रहा है और अब तक कई   हसीनाएं अपने हुस्न और अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। कंगना रनौत, मीरा कपूर, मृणाल ठाकुर समेत कई हसीनाओं ने अपने फैशन का जलवा रैंप पर बिखेरा।

इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। गॉर्जियस डीवा बन  शनाया ने लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर आग लगा दी।

 शनाया का काॅन्फिडेंस देख कोई नहीं कहेगा कि ये उनका फैशन वीक में डेब्यू है। शनाया एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का हाथ थाम रैंप पर उतरीं। दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'डिफ्यूज' कलेक्शन केलिए शो स्टोपर बने।

हाई स्लिट वाली ब्राइट पर्पल-पिंक शिमरी बॉडीकॉन बैकलेस ड्रेस में वह खूबसूरत लग रही थी। स्टेटमेंट ड्रॉप सेक्विन इयररिंग्स ने शनाया के लुक को एक्सेसराइज़ किया।

वहीं सिद्धांत ब्लैक शर्ट, पर्पल कोट और मैचिंग पैंट में डैशिंग दिखे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

शमाया के डेब्यू की बात करें तो फिल्म का नाम 'बेधड़क' है। हाल ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma