Pool Party: बिकिनी में संजय कपूर की लाडली ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बाॅडी, दोस्त के बर्थडे पार्टी में शनाया ने मचाया धमाल

4/12/2022 1:34:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी बेटी शनाया कपूर अपने डेब्यू से पहले ही खबरों में बनी रहती हैं। उनका  फैशन सेंस हमेशा ही सुर्खियां बटोरता है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।  शनाया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में शनाया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है। शनाया ने हाल ही में अपने फ्रेंड का 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में शनायाफ्लोरल बिकिनी में अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी पहने शनाया कुछ तस्वीरों में अपने दोस्तों संग भी मस्ती में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

शनाया ने पूल में एन्जॉय करते हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सुपर सिजलिंग लुक में दिखाई दे रही हैं। अपने दोस्तों संग पार्टी करके शनाया काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस शनाया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शनाया करण जौहर के बनैर तले बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। संजय कपूर की लाडली की डेब्यू फिल्म का नाम 'बेधड़क' है। हाल ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma