सामने आई फिल्म ''शमशेरा'' की रिलीज डेट, संजय- रणबीर के साथ दिखेगी ये एक्ट्रेस
7/4/2018 11:45:24 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 31 जुलाई 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय और रणबीर के अलावा एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे है, वहीं करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे है। 'शमशेरा' की शूटिंग साल 2018 के अंत में शुरू होगी और 2019 तक खत्म हो जाएगी।
Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt... #Shamshera release date finalised: 31 July 2020... Costars Vaani Kapoor... Produced by Aditya Chopra... Directed by Karan Malhotra... Starts 2018-end... Shooting will wrap by mid-2019.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2018