शम्मी कपूर की पत्नी ने घर पर रखी लंच पार्टी, नीतू-बबीता और रणधीर समेत एक छत के नीचे नजर आया कपूर परिवार

9/26/2021 3:37:30 PM

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर फैमिलीज में से एक कपूर फैमिली अक्सर किसी पार्टी और दिन त्यौहार के मौके पर एक साथ नजर आती है। कपूर फैमिली के सभी मेंबर्स साथ मिलकर खुशियां को सेलिब्रेट करते हैं। बीते शनिवार कपूर फैमिली स्पेशल लंच के लिए नीला कपूर के घर पर पहुंची। नीला दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी हैं। इस खास लंच पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीला कपूर के घर लंच पार्टी के लिए नीतू कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, कुणाल कपूर (दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की सबसे बड़ी संतान), रीमा जैन और अन्य कपूर सदस्य एक छत के नीचे नजर आ रहे हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते जतिन सियाल ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास तस्वीरों को शेयर किया है कपूर फैमिली के सभी सदस्य को लंच पार्टी में इन्वाइट करने के लिए धन्यवाद दिया है।


जतिन ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'एक बड परिवार इकट्ठा होता है, धन्यवाद नीला चाची।' दूसरी तस्वीर में नीला चॉकलेट केक पर मोमबत्तियां बुझाती दिखाई दे रही हैं। जबकि बाकी सब लोग उन्हें चारों तरफ घेरे दिख रहे हैं।

 

बता दें, शम्मी कपूर ने अपनी पहली पत्नी गीता दत्त के निधन के बाद नीला से शादी रचाई थी।  


 

Content Writer

suman prajapati