ट्रोल्स के निशाने पर शमिता शेट्टी, यूजर्स बोले-''तुम्हारी दीदी सुबह का योगा सिखाती है और जीजू रात...

7/25/2021 10:02:47 AM

मुंबई: क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में 19 जुलाई की राज को बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रोज कुछ न कुछ तथ्य और सबूत सामने आ रहे हैं।

वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी को भी लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन का समर्थन करते हुए उनकी हालिया रिलीज हंगामा 2 देखने की अपील की थी जिसे लेकर अब वह ट्रोल्स  के निशाने पर हैं।

शमिता ने कैप्शन में लिखा था-'ऑल द बेस्ट माय डार्लिंग मुंकी... 14 साल बाद आपकी फिल्म हंगामा 2 की रिलीज के लिए मुझे पता है कि आपने और इस पूरी टीम ने इसमें बहुत मेहनत की है। आई लव यू। आपने बहुत कुछ किया है। लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।'

 

लेकिन मुझे पता है कि आप स्टॉन्ग हैं। ये भी समय गुजर जाएगा। आपको और  हंगामा 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं। अपने इस पोस्ट के बाद वह लोगों के निशाने पर हैं।

 

एक यूजर ने शमिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-'जीजा जी को पुलिस ने क्यों पकड़ा है?'

 

वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'ब्लेसिंग्स की जरूरत आपके जीजू को है।'

एक ने लिखा- बहन सुबह का योगा सिखाती है और जीजू रात....
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

 

बता दें कि राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम किए जाने का आरोप हैहालांकि राज कुंद्रा ने खुद पर लगे आरोपों से साफ इंकार किया। राज का कहना है कि  उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है। ये सारा मामला फरवरी 2021 का है।

Content Writer

Smita Sharma