डेनिम शॉर्टस में स्पॉट हुई शमिता शेट्टी, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

6/19/2019 1:38:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को मंगलवार रात बांद्रा में स्पॉट किया गया। यहां शमिता काफी खुश नजर आई। लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने डेनिम की शॉर्ट के साथ टॉप और डेनिम की जैकेट पहनी थी। लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने गॉगल्स पहनी थी और बालों को खुला छोड़ा था।

 

 

यहां शमिता ने मीडिया को कई हंसते हुए पोज दिए। इस अंदाज में वह काफी ग्लैमरस लग रही थी। शमिता को इस लुक में देखने के बाद कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। शमिता ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। 

 

 

बता दें कि शमिता शेट्टी अक्सर मुंबई में पार्टी और इवेंट्स में नजर आ ही जाती हैं। शमिता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थी।

 

 

शमिता के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा लीड रोल में थे।

 

 

शमिता टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। शमिता आखिरी बार टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं।

 

Konika