ब्लैक ड्रेस में शिल्पा शेट्टी की बहन का हॉट अंदाज, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने

6/16/2019 4:11:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को शनिवार रात बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। यहां शमिता अपनी फ्रेंड के साथ डिनर के लिए आई थी। लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई है।

 

 

इस आउटफिट में वह बेहद ही हॉट लग रही है। शमिता को इस लुक में देखने के बाद कोई भी उनके दीवाना हो जाएगा। शमिता ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। 

 

 

बता दें कि शमिता शेट्टी अक्सर मुंबई में पार्टी और इवेंट्स में नजर आ ही जाती हैं। शमिता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थी।

 

 

शमिता के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा लीड रोल में थे।

 

 

शमिता टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। शमिता आखिरी बार टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं।

 

Konika