शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में बहन शमिता शेट्टी के चर्चे,हसीना ने आउटफिट पर खर्च किए इतने रुपए
10/24/2022 10:57:55 AM

मुंबई: खुशियों और रौशनी का त्योहार हो और बॉलीवुड सितारे पार्टी ना रखें...ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 23 अक्टूबर को छोटी दीवाली थी। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने अपने घर शानदार पार्टी होस्ट की। शिल्पा की पार्टी में बी-टाउन के कई स्टार्स ने शिरकत की लेकिन चर्चे तो बस उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी के लुक के ही हुए। बहन की पार्टी में शमिता पटाखा कुड़ी बन कर पहुंची।
लुक की बात करें तो शमिता ब्लैक और गोल्डन कलर लहंगा पेयर किया था। शिल्पा ने इस लहंगे के साथ वन शोल्डर क्रॉप टॉप पेयर किया था।
शमिता का ये इंडियन और मॉडर्न स्टाइल आउटफिट मसाबा गुप्ता के कलेक्शन का है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 30,000 रुपए है।
इसके साथ उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स,कड़े पहने थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो शमिता ने दोनों साइड से बालों के फ्लिक्स निकालते हुए बन बनाया था।
शिल्पा कभी मम्मी संग तो कभी दोस्तों के साथ जमकर पोज दे रही थी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शमिता आखिरी बार विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 15 में नजर आईं थीं।