BB OTT: शमिता शेट्टी को हुईं मुश्किलों से जूझ रहे परिवार की चिंता,मां को देखते ही पूछा-''जीजू कैसे हैं''

9/17/2021 11:51:35 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस ओटीटी' में हाल ही में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले पहुंचे थे। शमिता शेट्टी से मिलने उनकी मां सुनंदा शेट्टी आई थीं। शमिता और उनकी मां की मुलाकात का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।

इस दौरान शमिता मां से बहन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बारे में पूछती नजर आती हैं। शमिता कहती हैं- 'वह और जीजू कैसे हैं।' इस पर उनकी मां जवाब देती हैं-'सब ठीक हैं। बाहर की दुनिया में सब अच्छा है।' शमिता की मां उन्हें बताती हैं कि शिल्पा उन्हें बहुत याद करती हैं। उन्होंने बताया कि शिल्पा अपनी जिंदगी में बिजी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty FC (@shamitafc)

 

शमिता की मां उन्हें बताती हैं कि शिल्पा उन्हें बहुत याद करती हैं। उन्होंने बताया कि शिल्पा अपनी जिंदगी में वयस्त हैं। शमिता की मां उनको घर का स्ट्रॉन्ग सदस्य बताती हैं और कहती हैं कि उनकी फैमिली को उन पर गर्व है।

बता दें कि शमिता जब बिग बॉस ओटीटी में आईं तो उनके बहनोई राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार किया गया था। शमिता के लिए अपनी बहन को इस मुश्किल घड़ी में छोड़कर शो में आना आसान नहीं था लेकिन उन्हें अपने कमिटमेंट के चलते, शो में शामिल होना पड़ा था। 

Content Writer

Smita Sharma