बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी शमता अंचन, इंटरनेट पर वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

2/12/2021 12:07:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अब तक बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस शमता अंचन ने भी शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा संग सात फेरे लिए है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


शमता अंचन की शादी 8 फरवरी 2021 को हुई है। ये एक प्राइवेट शादी थी, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल रहे। 


एक्ट्रेस शादी में दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान वह रेड कलर की गोल्डन बॉडर वाली साड़ी में नजर आईं। साडी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी को मैच किया हुआ है। माथे पर टीका, रेड बिंदी-लिपस्टिक और बालों पर कजरा उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। 


वहीं उनके पति गौरव वर्मा भी गोल्डन कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं। एक साथ कपल बेहत क्यूट जोड़ी बना रहा है और इस दौरान दोनों का बेहद लविंग अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस को कपल की ये तस्वीरे खूब पसंद आ रही हैं।


काम की बात करें तो शमता टीवी सीरियल्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह टीवी शो बिन कुछ कहे में नजर आ चुकी हैं। उन्हें मुख्य भूमिका 'अंजलि सिंह रावत' के लिए खूब पसंद किया गया।

 

इसके अलावा एक्ट्रेस सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार में भी अहम भूमिका में नजर आईं थी। 
वहीं, शमता अंचन के पति गौरव वर्मा स्टारडम और लाइमलाइट से हर तरह से दूर रहते हैं। 

 
 

Content Writer

suman prajapati