कभी टीवी एक्ट्रैस ने की सुसाइड की कोशिश, अब देगी फैशन टिप्स

10/18/2017 10:39:32 AM

मुंबई: एक्ट्रैस शमा सिकंदर को टीवी सीरियल ‘ये है लाइफ’ से फेम मिला था। इस सीरियल में शमा सिंपल से किरदार में नजर आईं थी। शमा सिकंदर अपने हॉट लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं। इसके बाद वो सीरियल 'बालवीर' में 'भयंकर परी' का किरदार निभाती दिखीं।

हाल ही में उन्होंने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है If I'm gonna be a mess, I might as well be a hot mess.

कुछ दिन पहले भी उन्होंने एक पूल पिक्चर शेय़र की थी। इसकी भी काफी चर्चा हुई थी। वैसे शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

शमा जल्द ही अपना एक एप लॉन्च करने वाली हैं। इसमें वो फैशन और ब्यूटी पोस्ट शेयर करेंगी। बताया जाता है करीब 5 साल पहले शमा बायपोलर डिसऑर्डर (एक तरह की मानसिक बीमारी) का शिकार थीं। शमा के मुताबिक इस बीमारी से तंग आकर एक बार उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी।

2016 में शमा ने जेम्स मिलिरॉन नाम के अमेरिकन बिजनेसमैन से सगाई कर ली थी। इस दौरान उनका एक अलग लुक दिखा था।