बिकिनी में शमा सिकंदर ने शेयर की तस्वीर,फैंस बोले- तैनूं वेख-वेख दिल धड़के

3/12/2019 12:06:30 PM

मुंबई: एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में शमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शमा नियॉन कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- अपने आप से अच्छा रहें, खुश रहना मुश्किल है जब कोई आपके लिए हर समय मायने रखता है। अपने शरीर और आत्मा को धन्यवाद कहें जो आपके लिए कई काम करता है। खुद की इतनी आलोचना करना बंद करो .... # abdilkisunn।

बता दें कि 38 साल की शमा टीवी सीरियल 'ये है लाइफ' में भी काम कर चुकी हैं। इस सीरियल में वो मुख्य किरदार में नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने भी खूब सराहा था।सीरियल में उनका किरदार एक सिंपल लड़की का था। इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में शमा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।

 

 

 

Smita Sharma