थाईलैंड में पति जेम्स मिलिरॉन संग छुट्टियां मना रही शमा सिकंदर, पिंक मोनोकिनी में हसीना का दिखा बोल्ड लुक

8/2/2022 4:41:04 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शमा सिकंदर इन दिनों अपने पति जेम्स मिलिरॉन संग थाईलैंड में छुट्टियां मना रही है। एक्ट्रेस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही है। हाल ही में शमा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


शमा ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक मोनोकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस पूल में पोज दे रही है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही है।

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। अन्य तस्वीरों में शमा ऑरेंज मोनोकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस झूले का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस अपने पति जेम्स मिलिरॉन के साथ भी पोज देती हुई नजर आ रही है। दोनों बेहद खुश लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें शमा सिंकदर ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन से शादी की थी। इसकी खूब चर्चा भी हुई थी। एक्ट्रेस ने साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अग्न' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में कदम रखा।

एक्ट्रेस ने कई डेली सोप और रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में काम किया। उन्हें ग्रेट फेस के लिए आईटीए अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें और भी कई अवॉर्ड्स मिले।

Content Writer

Parminder Kaur