कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर शमा सिकंदर ने जताई खुशी, बोली- जो हुआ अच्छा ही हुआ
5/6/2021 9:41:13 AM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस समाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स किए थे। जिसके चलते एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। जिसे लेकर एक्ट्रेस और उनके फैंस काफी नाराज हैं। वहीं कई लोग कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने से काफी खुश हैं। हाल ही में शमा सिकंदर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रही है, जो हुआ अच्छा ही हुआ।
वीडियो में शमा सिकंदर से पूछा जाता है कि कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जाना सही था या गलत, एक्ट्रेस कहती है- 'अच्छा ही हुआ है जो भी हुआ है। हमारी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है कि जो लोग बहुत ज्यादा लड़ते हैं, उन सभी के ट्विटर अकाउंट बंद कर देने चाहिए। हर वह चीज जो मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है, उसे बंद ही होना चाहिए।' शमा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कंगना ने बंगाल चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से नाराज होकर कई ट्वीट किए थे। एक्ट्रेस ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना भी एक आपत्तिजनक ट्वीट किया और उन्हें 'ताड़का' बताया था। इसके बाद कंगना का ट्विटर अकाउंट 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया। कंगना का अकाउंट सस्पेंड होने पर शमा सिकंदर के अलावा हंसल मेहता, कुब्रा सैत, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने खुशी जताई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति