शमा सिकंदर मना रही है दुबई में हॉलिडे, गोल्डन बिकनी में दिखाए हॉट क्लीवेज

10/26/2017 2:49:44 PM

मुंबई: एक्ट्रैस शमा सिकंदर को टीवी सीरियल ‘ये है लाइफ’ से फेम मिला था। इस सीरियल में शमा सिंपल से किरदार में नजर आईं थी। शमा सिकंदर अपने हॉट लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं।

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस शमा सिंकदर इन दिनों अपनी बिकिनी फोटोज की वजह से चर्चा में हैं। वह आजकल दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। जहां पर शमा अपने सिजलिंग बोल्ड अंदाज का जलवा बिखेर रही हैं।

दुबई ट्रिप की बोल्ड बिकिनी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में शमा अपनी हॉट अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने एक पूल पिक्चर शेय़र की थी। इसकी भी काफी चर्चा हुई थी। वैसे शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

शमा जल्द ही अपना एक एप लॉन्च करने वाली हैं। इसमें वो फैशन और ब्यूटी पोस्ट शेयर करेंगी। बताया जाता है करीब 5 साल पहले शमा बायपोलर डिसऑर्डर (एक तरह की मानसिक बीमारी) का शिकार थीं। शमा के मुताबिक इस बीमारी से तंग आकर एक बार उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी।

2016 में शमा ने जेम्स मिलिरॉन नाम के अमेरिकन बिजनेसमैन से सगाई कर ली थी। इस दौरान उनका एक अलग लुक दिखा था।