मुंबई के Red Light Area में पहुंचे टीवी एक्टर शालीन भनोट,50 रुपए के लिए खुद को बेच रही महिलाओ के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

6/23/2021 11:00:56 AM

मुंबई: कोरोना वायरस ने शारीरिक हानि के साथ-साथ आर्थिक तौर पर भी लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में कई स्टार्स जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। कोई खाना बांट रहा है तो कोई कपड़े और अन्य चीजें। हाल में टीवी एक्टर शालिन भनोट ने रेड लाइट एरिया में काम कर रही औरतों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के साथ अपना दिल दहला देने वाला अनुभव शेयर किया।

PunjabKesari

शालिन ने सेक्स वर्कर्स की मदद करते हुए वीडियो शेयर किया है। शालिन ने हाल ही में मुंबई के सबसे बड़े रेड लाइट क्षेत्र कमाठीपुरा का दौरा किया, जिसमें 1300 से अधिक सेक्सवर्कर रहते हैं और 100 से अधिक परिवारों को राशन के साथ-साथ साबुन और फेस मास्क जैसी बुनियादी चीजें बांटीं। वीडियो में शालिन को महिलाओं से बात करते देखा जा सकता है। मदद मिलने के बाद महिलाएं शालिन को आशीर्वाद दे रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो शेयर कर शालिन ने बताया कि सोनू सूद 'भैया' से प्रेरित हुए और मदद के लिए आगे आए। शालिन भनोट ने अपने पोस्ट में लिखा-'मैंने अपनी रिसर्च की और सीखा कि कैसे हमारा रेड लाइट एरिया किसी का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली नहीं रहा। मैं उस एरिया के एक सामाजिक कार्यकर्ता से मिला। जब उसने बताया कि महिलाएं खुद को 50 रुपए के लिए बेंच रही हैं।

PunjabKesari

मैं स्तब्ध रह गया। मैं लोगों को एक साथ लाना चाहता था, उनके लिए पैसा जुटाना चाहता था लेकिन वे हमेशा कहते हैं, उदाहरण के लिए नेतृत्व करें। इसलिए मैंने जो कुछ भी किया वह मैंने किया। उनकी जरूरतों के बारे में जाना और लगभग 100 परिवारों की मदद करने की कोशिश की।'

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा-' जब मैं जाने ही वाला था, कुछ महिलाएं मेरे पास दौड़कर आईं, उनकी आंखें नम थीं, उन्होंने अपना दुपट्टा एक मास्क की तरह बांधा था। ऐसे लोगों के लिए मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा लेकिन मुझे यह भी चाहिए कि आप लोग आगे आएं और मेरी मदद करें। मैं वास्तव में सुझावों की तलाश में हूं। क्या हम अपनी महिलाओं को बचाने की कोशिश कर सकते हैं?'

View this post on Instagram

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

बता दें कि शालीन भनोट ने सात फेरे: सलोनी का सफर से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सात फेरों के बाद वह कुलवधू, काजल शो, गृहस्थी जैसे टीवी सीरियल्स में उन्होंने काम किया।  साल 2009 में शालीन ने रियलिटी शो नच बलिए 4 में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी साथी दलजीत कौर के साथ नाच बलिए की ट्रॉफी जीती थी।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News