''बेकाबू'' के सेट पर शालीन भनोट के साथ हुआ हादसा, बैलेंस बिगड़ने के कारण ऊंचाई से नीचे गिरे एक्टर

5/5/2023 1:03:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी एक्टर शालीन भनोट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंतित हो जाएंगे। हाल ही में टीवी शो 'बेकाबू' के सेट पर शालीन भनोट के साथ हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान बैलेंस बिगड़ने के कारण शालीन भनोट नीचे गिर गए और उन्हें कुछ चोटें लग गईं। इस हादसे का वीडियो एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

शालीन भनोट ने अपने वीडियो में बताया कि जिंदगी में सारी चीजें हमारी मर्जी से नहीं होती। इसके बाद भी हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए।

PunjabKesari

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान बैलेंस बिगड़ने के कारण पहले शालीन भनोट दीवार से टकराते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। वीडियो को शेयर कर एक्टर ने लिखा, "हंप्टी डंप्टी बुरी तरह नीचे गिर गया। जिंदगी में ना हमेशा हर चीज हमारे मुताबिक नहीं चलती है। कई बार चीजें गलत दिशा में जाती हैं और आपको चोट भी लगती है। लेकिन अपना शो हमेशा जारी रहना चाहिए। आप करते रहो जो आपको पसंद है। मेरा पैशन भी मेरे दर्द से ज्यादा बड़ा है।'' शालीन भनोट का यह वीडियो देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए और कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते नजर आए।

    

 

 

बता दें, एक्टर शालीन भनोट इन दिनों 'बेकाबू' में नजर आ रहे हैं। सीरियल में वह अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। इसमें  ईशा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।  


यह भी कहा जा रहा है कि शालीन भनोट एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ 'नच बलिए 10' में नजर आ सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News