शालीन भनोट ने की विकलांग शख्स की मदद, पैसे देकर लगाया गले, एक्टर के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल
4/22/2023 1:29:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर शालीन भनोट ने बिग बॉस सीजन 16 में अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब दिल जीता था। बिग बॉस के बाहर भी वह काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच बीती रात एक्टर को मुंबई में अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया, जहां वह एक हैंडीकैप शख्स की मदद करते नजर आए। उनका इस दौरान का वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस को शालीन का ये जेस्चर खूब पसंद आ रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति शालीन भनोट की कार के पास जाता है और उनका हाथ पकड़ते हुए कहता है, “खाना खाना है भाई.. हालत बहुत खराब है।” यह सुनते ही एक्टर अपने पर्स से पैसे निकालकर उसे दे देते हैं और फिर उसे प्यार से गले लगाते हैं। इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग शालीन के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
बता दें, ‘बिग बॉस 16’ के खत्म होने के बाद शालीन भनोट ने बाहर आकर कई चैरिटी वाले काम किए हैं। उन्होंने मुंबई के कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में महिलाओं की सहायता की थी। इसके अलावा शालीन ने एक चैरिटेबल इनिशेएविट- ‘लेट्सशेयरवाईएसबी’ को भी लॉन्च किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत