''अब मौत करीब आ रही है लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं'' कोरोना महामारी के बढ़ते कहर से डरे शक्ति कपूर
5/4/2021 9:54:21 AM

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन हजारों लोगों की मौत इस वायरस हो रही है। देश की ऐसी हालत देखकर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का दिल टूट गया। उन्हें लगता है अब मौत और भी करीब आ गई है। शक्ति कपूर को सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल देखना बहुत अजीब लगता है। महामारी के चलते घर से बहुत कम बाहर निकलते हैं।
हाल ही में शक्ति कपूर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा-'यह बीता साल बहुत मुश्किलों से भरा हुआ निकला है। मौत अब और करीब आ गई है। पहले लोग बोलते थे मरने वाला है, मरने वाला है और उसमें दस साल लग जाते थे। अब लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं। मौत क्या है अब? यह बहुत आसान है। मैंने अभी सुना दोस्त के भाई को सुबह हाॅस्पिटल लेकर गए रहे थे और शाम को वह नहीं रहे। इसे आप प्रिडिक्ट नहीं कर सकते हैं।'
चुनावों पर भड़के शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने कई राज्यों में हो रहे चुनाव और रैली को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा- 'इन चीजों से परिस्थिति और खराब हो गई है। इस तरह की चीजों को पोस्टपोन करके हम इस परिस्थिति को हाथ से निकलने से बचा सकते थे।मुझे गुस्सा आता है कि चुनाव हो ही क्यों रहे हैं। क्या इन्हें पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है।'
वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं
शक्ति कपूर ने आगे कहा- 'परिस्थिति हाथ ने निकलती जा रही है। मैं वैक्सीन के दोनों डोज ले चुका हूं।' उन्होंने लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। शक्ति कपूर ने बताया मेरी बेटी श्रद्धा हाल ही में इजराइल से वापस आई है और उसने बताया वहां कोई मास्क नहीं पहनता है। सरकार से 85-90 प्रतिशत जनता को वैक्सीन लगवा दी है। वह एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और आराम से इधर-उधर घूमते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारा देश इस वायरस से नहीं लड़ सकता है। हम कर सकते हैं जब हम सभी को वैक्सीन लग जाएगी। मैं जानता हूं हमारी जनसख्या बहुत ज्यादा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब