कपिल के शो में शक्ति कपूर ने बताया कैसे चुनी 'लाइफ पार्टनर', बोले "मैंने उसे थोड़ी सी लाइन मारी और..

7/15/2019 1:10:40 AM

मुंबईः टीवी का प़ॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' हर बार अपने साथ ढेर सारी मस्ती और मनोरंजन लेकर आता है। इस हफ्ते के रविवार कपिल के शो में बॉलीवुड के हास्य और विलेन किरदारों से खास पहचान बनाने वाले एक्टर शक्ति कपूर और एक्ट्रेस व उनकी साली पद्मिनी कोल्हापुरी ने शिरकत की। शो में क्राइम मास्टर गोगो यानी शक्ति कपूर अपनी साली पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ शो में खूब मस्ती की।

शो में आए शक्ति कपूर ने अपने करियर की यादों और मजाकिया लम्हों को याद किया। शक्ति कपूर ने साली पद्मिनी कोल्हापुरी के एंट्री मारते ही उ्नहें शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, ''बिना देखे तेरी तस्वीर बना सकता हूं, बिना मिले तेरा हाल बता सकता हूं, अरे मेरी मोहब्बत में इतनी ताकत है कि तेरे आंख के आंसू, अपने आंख से निकाल सकता हूं।'' शायरी सुन पद्मिनी बोलीं, ऐसे ही शायरी सुना सुना कर इन्होंने मेरी बहन शिवांगी को फंसा लिया था।

इसके बाद शक्ति कपूर ने अपनी लव स्टोरी के बारें में खुलकर बात की।

शक्ति कपूर ने कहा, ''मैं किस्मत नाम की फिल्म कर रहा था। उस समय सेट पर चाइल्ड आर्टिस्ट होते थे न जो कभी ऑटोग्राफ और तस्वीर खिंचवाने के लिए कहते हैं। वैसे बच्चे वहां पर थे लेकिन वहां पर एक पतली लड़की थी जो काफी खूबसूरत थी।

मैंने उसे थोड़ी सी लाइन मारी और चला गया। मैंने कसम खाई कि शादी करूंगा तो इस मराठन के साथ ही करूंगा। इसके बाद फिर हमने गुपचुप शादी कर ली।''

Pawan Insha