श्रद्धा की शादी की खबरों पर भड़के शक्ति कपूर ने लगाया विराम, बोले-'यह सब बकवास है'

8/5/2019 1:48:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें थी कि वह जल्द ही बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इन खबरों के आते ही बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इस खबर के वायरल होते ही अब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर सामने आए हैं। गुस्साए शक्ति कपूर ने न केवल इन खबरों का खंडन किया है बल्कि बेटे के शादी के प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।

 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस खबर का सच बताया है। शक्ति ने कहा- 'इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अगले 4-5 साल तक श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। उसके पास इस वक्त करने के लिए बहुत कुछ है। वह अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काफी फोकस कर रही है। उसकी तारीख आने वाले 2 साल के लिए बुक हो चुकी हैं। इसलिए यह सब बकवास है।'  

 

जब शक्ति से रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा के बारे में पूछा गया तो शक्ति ने कहा - 'श्रद्धा का नाम बीते दिनों कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है। यह फिल्म इंडस्ट्री है, लिंक करने से कुछ नहीं होता। उसके पिता (रोहन श्रेष्ठा) मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम लोगों का पारिवारिक रिश्ता है। मेरी बेटी मुझे रोज बताती है कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। वह अपने पेरेंट्स की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।' 

 

 

बता दें कि खबरें थी कि श्रद्धा कपूर जल्द ही रोहन श्रेष्ठा से शादी रचाने वाली है। मगर अब शक्ति कपूर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। 

Konika