INSIDE PHOTOS: कभी शक्ति कपूर के पास रहने के लिए नहीं थी छत, आज है इस आलीशान घर के मालिक!

9/3/2017 4:35:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 59वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रहे है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकी पहचान के लिए इनका नाम ही काफी हैं। इंडस्ट्री में हास्य और खलनायाक की भूमिका को बखूबी निभाया है।

शक्ति, वाइफ शिवांगी और दोनों बच्चों श्रद्धा और सिद्धांत कपूर के साथ मुंबई के पाम बीच स्थित रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। 1975 में जब वे पहली बार मुंबई आए थे, तब उनके पास रुकने के लिए कोई जगह नहीं थी।

लेकिन 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति आज एक अालीशन अपार्टमेंट में एक पूरे फ्लोर के मालिक हैं। 

बता दें कि जितेंद्र की एडवाइस पर शक्ति कपूर ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की सोची। 7 लाख का लोन लेकर उन्होंने इस बिल्डिंग में 3 बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा।

1982 में शादी के बाद इसके बगल वाला फ्लैट उन्होंने लिया। 1984 में बेटे के जन्म के बाद इसी फ्लोर का तीसरा फ्लैट भी खरीदा।

अब वे इस पूरे फ्लोर के मालिक हैं। बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।

लेकिन उन्हें पहचान 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' से मिली।