शक्ति कपूर ने खास एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी से लोगों को बनाया दीवाना!

9/3/2017 9:44:57 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकी पहचान के लिए इनका नाम ही काफी हैं। इंडस्ट्री में हास्य और खलनायाक की भूमिका को बखूबी निभाया है। वे अपने करियर में अभी तक तकरीबन 700 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा वह भारतीय टेलीविज़न के कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के सीज़न 5 में भी एक प्रतियोगी के रूप में दिख चुके हैं। 

 

3 सितंबर 1958 को जन्मे सुनील कपूर यानी शक्ति कपूर फिल्मों में अपने निगेटिव और कॉमिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। शक्ति की फिल्मों में उनके मजेदार नाम होते थे, साथ ही गेटअप भी कुछ अलग ही होता था। इसेक साथ ही शक्ति कपूर के डायलॉग्स को भी लोगों ने खूब पसंद किया। 

 

फिल्म 'राजा बाबू' में शक्ति कॉमिक रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनका नाम नंदू था और फिल्म से उनका डायलॉग नंदू, सबका बंधू... और समझता नहीं है यार लोगों को बहुत पसंद आया था।