B''day spcl: पहली नजर में ही शिवांगी कोल्हापुरे को दिल दे बैठे थे शक्ति कपूर, ऐसी रही एक्टर की लव-स्टोरी

9/3/2020 11:37:39 AM

मुंबई. एक्टर शक्त्ति कपूर बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बना चुके हैं। शक्त्ति आज अपना 68वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ। एक्टर को अपना 'सुनील' नाम अच्छा नहीं लगता था जिसे बदलकर उन्होंने शक्ति कर लिया। शक्ति का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता की कनॉट प्लेस पर टेलरिंग की दुकान थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा एफटीआईआई से अभिनय भी सीखा है। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें........

PunjabKesari

शक्ति के करियर की बात करें तो उन्होंने ने कई फिल्मों में  छोटे-छोटे किरदार प्ले किए। पर उन्हें असली पहचान साल 1977 में आई फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया। कई फिल्मों में शक्ति कपूर ने अपने लुक और ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक इंटरव्यू में शक्ति बोल चुके हैं कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। फिल्मी सफर में सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा। शक्ति ने अकेले कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आए थे।

PunjabKesari
शक्ति  एक बार अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में वे बलात्कार करते नजर आएं। यह देख उनकी मां भड़क गई और थियेटर छोड़ कर चली गई। पिता ने भी खूब डांटा। हालांकि उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है। शक्ति स्पोर्ट्स कार के बहुत शौकीन थे और उस पर खूब पैसा खर्च करते थे। खुद एक्टर जीतेन्द्र ने शक्ति कपूर को सलाह दी कि वो गाड़ियों पर इतना पैसा बरबाद न करें। प्रॉपर्टी खरीदें ताकि भविष्य में उसको कोई परेशानी न हो। शक्ति ने उनकी सलाह मानी। आज उनके तीन मुंबई में और एक दिल्ली में भव्य बंगले हैं।  

PunjabKesari
 शक्ति  की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शक्ति कपूर की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे। शिवांगी कोल्हापुरे एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर हैं।


PunjabKesari
आपको बता दें कि 2005 में शक्ति कपूर एक स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे। खबर के अनुसार एक पत्रकार उनसे स्ट्रलिंग एक्ट्रेस बन कर मिलती और शक्ति कपूर उससे गंदी बाते करते थे। शक्ति के अनुसार यह चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई साजिश थी। स्टिंग ऑपरेशन के तहत शक्ति कपूर पर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन लगाया था। यह बैन सिर्फ एक हफ्ते तक ही बना रहा। वो तनाव का शिकार हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News