कोरोना काल में बेरोजगार हुए शक्ति फेम विवियन डीसेना, बोले- 2 साल से कर रहा हूं अच्छे शो का इंतजार

8/10/2021 11:50:23 AM

मुंबई. एक्टर विवियन डीसेना ने कई टीवी शोज में काम किया है। विवियन को आखिरी बार शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में देखा गया था। एक्टर ने दो साल पहले इस शो को छोड़ दिया था। हाल ही में विवियन ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोरोना के कारण उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। एक्टर काम की तलाश कर रहे हैं।

PunjabKesari
विवियन ने कहा- 'जब आप घर में बंद होते हैं और आप काम पर नहीं जा रहे होते हैं। जिसके चलते इकोनॉमी में गिरावट आएगी। नतीजा यह हुआ कि करियर ठप हो गया है। मैं कोई अलग नहीं हूं। मैं एक अच्छे शो के आने का इंतजार कर रहा हूं। मेरा मानना है कि अच्छी चीजें अपना समय लेती हैं। हमें धैर्य रखने की जरूरत है। यही कुंजी है। पास्ट में, धैर्य ने मेरा साथ दिया है और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी यही होगा।'

PunjabKesari
विवियन ने आगे कहा- 'आज के समय में दोस्ती का मतलब सोशल होना है। अगर मैं किसी दोस्त से बात करना चाहता हूं, तो मैं इंस्टा लाइव पर नहीं बल्कि एक प्राइवेट वीडियो कॉल पर करूंगा। इन दिनों यह चलन है कि पुराने या नए शो के दो को-एक्टर्स फैंस के साथ ऑनलाइन चैट करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। यह बहुत फॉर्मल हो जाएगा।' 

PunjabKesari
बता दें विवियन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर के पास काम नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। विवियन ने 'मधुबाला', प्यार की ये एक कहानी, तू आशिकी, इश्क में मरजावां और अजीब दास्ताँ है ये जैसे कई शोज में काम किया है। इन शोज में एक्टर के काम को खूब पसंद किया गया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News