It''s Baby Girl: ''शक्ति:अस्तित्व के एहसास की'' फेम एकरूप बेदी के घर आईं नन्हीं परी, 26 की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस

6/3/2022 10:09:38 AM

मुबई: टीवी सीरियल 'शक्ति:अस्तित्व के एहसास की' फेम एकरूप बेदी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। एकरूप बेदी के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 26 मई को बेटी को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को उन्होंने 2 जून को फैंस के साथ शेयर किया।

एकरूप बेदी ने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एकरूप अपनी नन्हीं परी का हाथ थामें नजर आ रही हैं। वीडियो के पीछे जन्म-जन्म साॅन्ग सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ एकरूप ने लिखा-'मेरी छोटी राजकुमारी के साथ "नए जीवन" में प्रवेश।#promotedtomom 26/05/22।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ekroop Bedi Jolly (@ekroop01)

इस खुशखबरी के बारे में बात करते हुए 26 साल की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया वह उस दौरान एक्साइटेड भी थीं साथ ही बेहद घबराई हुई भी थीं। एकरूप बेदी ने अंबाला के रहने वाले हरमीत जॉली से शादी की थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के सिलसिले में बात करते हुए कहा-'यह मेरा नया सफर है, जिसे में बहुत जल्द ही शुरू करूंगी। मैं एक्साइटेड तो हूं, लेकिन साथ ही साथ घबराई हुई भी हूं।'

बता दें कि एकपूर बेदी अपने पति हरमीत जॉली के साथ मुंबई में ही रहते हैं। उनके पति गोदरेज कंसट्रक्शन में काम करते हैं।

एकरूप बेदी के करियर की बात करें तो उन्होंने रुबीना दिलाइक के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में गुरविंदर दलजीत सिंह की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा एकरूप बेदी 'धर्मपत्नी, बानी: इश्क दा कलमा', 'सुहानी सी एक लड़की', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'चंद्रनंदिनी', 'पेशवा बाजीराव' और 'कलीरें' में काम कर चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma