शक्ति अरोड़ा ने गर्लफ्रैंड नेहा सक्सैना के साथ गुपचुप तरीके से रचाई शादी, तस्वीरें हुई वायरल

4/17/2018 12:32:58 PM

मुंबई: टीवी सीरियल "मेरी आशकी तुमसे ही" के एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रैंड नेहा सक्सैना से 6 अप्रैल को मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

हाल ही में इनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, रिलेशनशिप के 2 साल बाद दोनों ने सगाई कर ली जिसके बाद दोनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चे में रहने लगे।

जानकारी के मुताबिक नवंबर 2016 में इनकी शादी होने वाली थी लेकिन नोटबंदी के कारण शादी टाल दी गई।

कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की बातें भी सामने आई लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने शादी होने की बात कबूल की । उन्होंने क हा कि शक्ति और मैंने शादी कर ली है।

बता दें कि शक्ति और नेहा ने "नच बलिए 7" में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई शोज में एक साथ काम भी किया। उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद भी करते हैं। 


 

Punjab Kesari