Big Boss 13: शैफाली के पति का सिद्धार्थ शुक्ला पर निशाना, कहा "लड़कियों को समझते हैं डोरमेट"

11/8/2019 1:02:00 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 13' को हर गुजरते दिन के साथ मसाला मिल रहा है। लगातार होते झगड़े, लिंकअप, दोस्ती और गालियों के साथ, यह शो हर रोज कॉन्ट्रोवर्सी से घिरता जा रहा है। नॉमिनेशन से लेकर रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के फेक एलिमिनेशन तक, हर एपिसोड के साथ शो इंट्रेस्टिंग हो रहा है। हाल ही में, छह कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, शेफाली जरीवाला, अरहान खान, हिंदुस्तानी भाऊ और हिमांशी खुराना ने घर में प्रवेश किया है।

हाल ही में गौहर खान 'बिग बॉस' के घर पहुंची थी। उन्होंने शो में 'बहू' और 'जनानी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर डांट लगाई। उन्होंने पारस छाबड़ा को भी सिद्धार्थ शुक्ला को 40 साला का बुड्ढा कहने पर पॉइंट आउट किया।


सिद्धार्थ शुक्ला ने जब से बिग बॉस के घर में प्रवेश किया है, वह पारस छाबड़ा के साथ अपने झगड़े या रश्मि देसाई के साथ अपने बदसूरत विवाद के लिए चर्चा में रहे हैं। इन सब के बीच शेफाली के पति पराग त्यागी ने एक स्पेशल इंटरव्यू में सिद्धार्थ के पिछले रिश्ते के बारे में खोला है। जब उनसे पूछा गया कि शेफाली और सिद्धार्थ घर में एक साथ रह रहे हैं. क्या आपके अंदर कोई इंसिक्योरिटी है तो उन्होंने कहा, "नहीं, शेफाली मेरे पास्ट को लेकर मेरे साथ बहुत ईमानदार रही है। हम एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। कोई असुरक्षा नहीं है। 15 साल पहले उनके बीच जो कुछ भी था। कुछ लोगों ने ये अफवाह उड़ाई कि वे 2009 में डेटिंग कर रहे थे, यह सच नहीं है। हम पूरी तरह से एक दूसरे पर भरोसा करते हैं।"


पराग ने आगे खुलासा किया कि वह शो को फॉलो कर रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला के व्यवहार और विशेष रूप से लड़कियों के साथ देखकर वह बहुत हैरान हैं। उन्होंने आगे कहा, "वह अपनी पॉपुलैरिटी के कारण आगे बढ़ेंगे, लेकिन मैं उनके व्यवहार को स्वीकार नहीं करता। वह उन्हें एक डोरमैट की तरह मानते हैं। मैं ऐसा नहीं करता।" उनकी बॉडी लैंग्वेज भी लड़कियों के साथ बहुत ठीक नहीं है।"


एक एपिसोड में, रश्मि ने सभी को चौंका दिया जब उसने दावा किया कि सिद्धार्थ ने घर के अंदर उसे कई बार गलत तरीके से छुआ, जिससे वह बहुत असहज हो गई। रश्मि का बयान बिग बॉस के सभी फैंस के साथ-साथ घरवालों के लिए भी एक झटका था।

Edited By

Akash sikarwar