3 साल की हुई कबीर सिंह की बेटी मीशा, ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे शाहरुख़ के छोटे बेटे, देखें तस्वीरें

8/26/2019 5:29:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर सोमवार 26 अगस्त को 3 साल की हो गईं। मम्मी मीरा के नाम से मी और शाहिद के नाम से शा लेने के बाद इनका नाम मीशा रखा गया। शाहिद और मीरा की शादी के एक साल बाद मीशा का जन्म हुआ था। शाहिद की इंस्टाग्राम फीड भी मीशा की क्यूट पिक से भरी हुई है। हाल ही में मीशा का बर्थडे के मौके पर एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई। उनके तीसरे बर्थडे के मौके पर शाहरुख खान के बेटे अबराम खान को भी देखा गया। जो उनके लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे थे।

देखिए तस्वीरें-


हाल ही में सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में नजर आने वाले शाहिद अपनी बेटी के लिए समय निकालने में कभी पीछे नहीं रहते। चाहे वह कितने भी व्यस्त क्यों न हो। हाल ही में बर्थडे की तस्वीरों में मीशा की क्यूटनेस बेमिसाल है। 


 

Smita Sharma