Party Hard: ''Don 2'' के प्रमोशन के दौरान बर्लिन में प्रियंका संग दिल खोलकर नाचे थे शाहरुख

5/27/2020 11:38:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की एक ऐसी सुपरहिट जोड़ी रही है जिसे ऑन स्क्रीन दोबारा साथ देखने के लिए फैंस भी दीवाने हैं। दोनों ने कई प्रॉजेक्‍ट्स में एकसाथ काम किया। शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। लेकिन 'डॉन' फ्रैंचाइज को लेकर उनके फैंस के दिलों में खास जगह है। 'डॉन' सीरीज की फिल्मों को फैंस आज भी याद करते हैं।

 

शाहरुख की पहली 'डॉन' 2006 में रिलीज हुई थी जो अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर डॉन की रीमेक थी। इसके बाद 2011 में 'डॉन 2' रिलीज हुई और यही शाहरुख और प्रियंका की आखिरी फिल्‍म थी। अब दोनों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल हुईं ये तस्वीरें तब की हैं जब शाहरुख और प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों जर्मनी के बर्लिन प्रमोशनल टूर के लिए गए थे।

इस दौरान शाहरुख और प्रियंका जमकर डांस करते नजर आए। दोनों के साथ फिल्म के दूसरे क्रू मेंबर भी थे। लुक की बात करें तो इस दौरान देसी गर्ल शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। वहीं किंग खान ग्रे कलर  की टीशर्ट के साथ जींस पहने हैंडसम दिखे। शाहरुख और प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाई हुईं हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैंष 

किंग खान संग उठी थी प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबर

इस फिल्म के दौरान ही शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें उठने लगी थी। हालांकि इन दोनों स्टार्स ने हमेशा ही इन रिपोर्ट्स को गलत बताया। इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने प्रियंका को महज एक 'अच्छा दोस्त' बताया था। लेकिन इसके बावजूद जल्दी ही दोनों के बीच दूरियां दिखने लगी और मीडिया में ऐसी खबरें भी सामने आईं की प्रियंका को सुपरस्टार एक्टर की पत्नी के गर्ल गैंग्स ने भी अपने ग्रुप से बाहर कर दिया है।

'डॉन 3' बनने की थी चर्चा 

कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि 'डॉन 3' बनने वाला है लेकिन मेकर्स ने इस तरह की खबरों से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इसमें अभी समय लगेगा।

काम की बात करें तो शाहरुख लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जो साल 2018 में आई थी। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से शाहरुख ने अभी तक अपनी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है। वहीं प्रियंका की बात करें तो वह द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी। प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में दिखेंगी। 

Smita Sharma