Video: शाहरुख के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा तो खुशी से झूम उठे किंग खान

11/3/2020 9:46:02 AM

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान ने अपने इस खास दिन को परिवार के साथ देश से दूर दुबई में सेलिब्रेट किया, जहां पूरा का पूरा बुर्ज खलीफा एक्टर के लिए सज गया।

इस खूबसूरत मौके के वीडियोज़ खूब वायरल हो रहा है। खुद शाहरुख बुर्ज खलीफा के टावर पर अपने बर्थडे के जश्न का मजा लेते दिख रहे हैं। शाहरुख ने इस मौके की एक तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में वह बुर्ज खलीफा टावर के सामने खड़े हैं और उसपर हैपी बर्थडे शाहरुख लिखा हुआ नजर आ रहा। बुर्ज खलीफा के सामने दोनों हाथ बांधे हुए पोज देते हुए शाहरुख ने लिखा- दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना अच्छा लगता है।

मेरे दोस्त मुहम्मद अलबरr ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़े पर्दे पर लगा दिया है। धन्यवाद और प्यार आप सभी को।मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मुझे तो प्यार हो गया है।

बता दें कि इस दौरान बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान का एक वीडियो भी प्ले किया गया जिसे उनकी फिल्मों के सभी रोमांटिक अंदाज को मिलाकर बनाया गया था।

 

 

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की बधाई दी गई है। साल 2019 में भी शाहरुख का बर्थडे दुबई में ऐसे ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया गया था। इसका एक वीडियो खुद शाहरुख ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था। 

Smita Sharma