Shahrukh ने फैन से इस अंदाज में की मुलाकात, यूजर्स बोले- ''एक ही दिल कितनी बार जितोगे''

4/8/2023 10:22:13 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नही बल्कि अपने डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से भी काफी पसंद किए जाते हैं। वह कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने फैंस के साथ इस तरह से मिलते नजर आ रहे हैं, कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही हैं। 

 

इस अंदाज में फैन से मिले शाहरुख खान
दरअसल, गुरुवार को शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान किंग खान अपने एक स्पेशल फैन से मिले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन उनसे मिलने पहुंचा है। फैन दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। पहले शाहरुख अपने फैन से हाथ मिलाते हैं और उसके बाद माथे पर किस करते हैं। इसके बाद फैन उन्हें आई लव यू बोलता है। जिसके जवाब में शाहरुख भी उसे आई लव यू कहते हैं। इसके बाद एक्टर फैन को शुक्रिया बोलते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

 

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक
इस वीडियो को देख हर तरफ किंग खान की तारीफ हो रही है। यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मेरी आंखो में आंसू आ गए।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया- "इस इंसान से कोई कैसे नफरत कर सकता है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "एसआरके एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।"

Content Editor

kahkasha