अबराम का हाथ थाम अलीबाग रवाना हुए शाहरुख, करण-गौरी समेत नजर आए ये स्टार्स

10/19/2019 9:54:26 AM

मुंबई: अक्सर बॉलीवुड स्टार्स काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। आए दिन इन स्टार्स को कई जगहों पर फैमली के साथ मस्ती करते देखा जाता है।

इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने कान से ब्रेक लेकर बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान के साथ अलीबाग पहुंचे।

इस दौरान सिर्फ खान फैमिली ही नहीं बल्कि शाहरुख के करीबी दोस्त जिनमें करण जौहर और उनके बच्चे, यश और रूही, फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव कपूर भी उनके साथ अलीबाग की यात्रा पर शामिल हुए।

शाहरुख, अबराम, गौरी, करण, यश, रूही, अभिषेक और प्रज्ञा की गेटवे ऑफ इंडिया में जेटी पर जाते ,मय की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में शाहरुख अबराम का हाथ पकड़े जेट पर जाते दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो किंग खान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में दिखे। इसके साथ उन्होंने हुडी पहनी थी। तस्वीरों में शाहरुख हुडी से अपनी चेहरा छिपाते दिखे। वहीं अबराम ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट शाॅर्ट्स में क्यूट दिखे।

दूसरी तरफ गौरीजींस के साथ एक एनिमल प्रिंट टॉप में स्टाइलिश दिखीं। दिवा ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था।

करण जौहर इस दौरान रूही को गोद में लिए जेट्टी पर जाते नज़र आए। जबकि यश भी वहां दिखाई दिए। करण जेट्टी पर भी अपनी बेटी रूही को गोदी में लिए नजर आए। स्टार्स की इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो शाहरुख इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म के फ्लॅाप से शाहरुख को काफी ठेस पहुंची।

Smita Sharma