पत्नी संग पार्टी में छाए शाहरुख, रेड गाउन में स्टाइलिश दिखीं बेगम गौरी

2/2/2020 2:42:20 PM

मुंबई: एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान बी-टाउन के ऐसे कपल हैं जो हमेशा ही हमारा दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। कपल कोपार्टीज या इवेंट में कपल गोल देते देखा जाता है।

हाल ही में इंडस्ट्री के बादशाह यानि शाहरुख की उनकी बेगम संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। बीती रात गौरी ने एक पार्टी रखी थी।

कपल की ये तस्वीरें उसी पार्टी की हैं। लुक की बात करें तो गौरी रेड कलर के गाउन में स्टाइलिश दिख रही हैं। गौरी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

वहीं शाहरुख फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थीं। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म की रिलीज के बाद अब तक शाहरुख ने अपने अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमैंट नहीं की है। 

Smita Sharma