लंदन की इस लड़की को दिल दे बैठा शाहरुख का लाडला, अब मिस्ट्री गर्ल को हग किए हुए तस्वीरें वायरल

7/25/2019 1:11:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे हमेशा चर्चा में रहते हैं, चाहे बात आर्यन खान की हो, सुहाना खान की या फिर नन्हे अब्राम खान की। सुर्खियों के अलावा तीनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाते हैं। हाल ही में अब शाहरुख के बेटे आर्यन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

बीते दिनों उनको लेकर खबरें सामने आई थी कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं । इसी बीच अब उनकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल को हग किए हुए पोज दे रही हैं। 

इन वायरल तस्वीरों में आर्यन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल रेड कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं और दोनों काफी खुश भी लग रहे हैं।

वहीं, आर्यन की इन तस्वीरों को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है। जानकारी के मुताबिक लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है। हालांकि, ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है।

आर्यन की मिस्ट्री गर्ल के ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान और गौरी के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है। दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है। आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 


 


 

Neha