किंग खान ने बेटे की बर्थ-डे पार्टी से शेयर की अनदेखी तस्वीरें, सुहाना ने यूं दिए पोज

6/4/2019 12:20:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 6 साल के हो गए हैं। हाल ही में अबराम की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। बर्थडे पार्टी एवेंजर्स थीम पर बेस्ड थी। यहां पर स्पाइडर मैन से लेकर हल्क और थॉर से लेकर सुपरहीरो से पूरे हॉल को सजाया हुआ था। अब हाल ही में किंग खान ने अबराम की बर्थ-डे पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें अबराम अपने दोनों बड़े भाई-बहन के साथ नजर आ रहा है। भाई की गोद में अरहान बेहद ही क्यूट लग रहे है। 

 


बता दें कि बर्थडे पार्टी के अलावा किंग खान ने बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क का भी बंदोबस्त करवाया जहां बच्चें खूब एंजॉय करते दिखे। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


बता दें कि शाहरुख और गौरी अपने बच्चों के बेहद करीब हैं। अपने बिजी फिल्मी करियर के दौरान भी शाहरुख अपनी फैमिली के लिए पूरा वक्त निकालते हैं। 

 

Konika