Happy Friendship day 2021: रियल लाइफ के ''जय-वीरू'' हैं ये बॉलीवुड स्टार्स स्टार्स,आफत आने पर बन जाते हैं एक-दूजे की ढाल

8/1/2021 11:18:00 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री एक ऐसी जगह हैं जहां कोई किसी का नहीं है। इस इंडस्ट्री में पल पल में रिश्ते बदलते हैं। कौन किस का कब हो जाए और कौन किस से कब जुदा हो जाए कुछ नहीं पता। हालांकि ये पूरी तरह सच नहीं है। इस इंडस्ट्री में भी कई कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो कई-कई सालों से हैं। ये रिश्ता है दोस्ती का है। आम इंसान हो या बॉलीवुड स्टार हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त जरूर होता है जिससे  वह अपने दिल अपनी खुशी और अपने गमों को बाट सकें। वहीं फिल्म जगत भी दोस्ती की कहानियों से भरा हुआ है। पुराने जमाने से लेकर अब तक कई फिल्में दोस्ती पर बनाई जा चुकी हैं।

आज फ्रेडशिप डे पर हम आपको इस आर्टिकल में इंडस्ट्री के उस स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तविक जिंदगी में भी लंबे समय से दोस्त हैं और इनकी दोस्ती की मिसाल हर कोई देता है। ये बाॅलीवुड स्टार्स 'जय-वीरू' की तरह रियल लाइफ में सच्ची दोस्ती की मिसाल देते हैं।  कैसा भी वक्त हो ये एक-दूजे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। तो चलिए आज इस मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड के Best Friends Forever...


करीना कपूर खान-अमृता अरोड़ा

वैसे तो करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का एक पूरा गर्ल गैंग है, जिसमें मलाइका, करिश्मा भी शामिल हैं। लेकिन करीना अपने इस गुप्र में सबसे ज्यादा करीब अमृता अरोड़ा से हैं। एक बार मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा था-मुझे वो बहुत पसंद है। वो बहुत मस्त है और ईमानदार है। जैसी मैं हूं वैसी है। हमारी दोस्ती की तुलना आप फिल्म इंडस्ट्री में बाकियों की दोस्ती से नहीं कर सकते। करीना अमृता अक्सर सोशल मीडिया पर पार्टी करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 


आलिया भट्ट-कैटरीना कैफ

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दोस्ती भी जग जाहिर है। चाहे बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के कभी एक्स बाॅयफ्रेंड रहे हो लेकिन  इसका असर कभी भी कैट और आलिया की दोस्ती पर नहीं पड़ा। पहले खबरें आई थी कि आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप की वजह से कैट ने मिस भट्ट से दूरी बना ली है लेकिन ये बातें सिर्फ अफवाह ही निकलीं। 

सलमान खान-शाहरुख खान

शाहरुख और सलमान की दोस्ती पर ये बंधन तो प्यार का बंधन है गाना एक दम फिट बैठता है। दोनों ने अपनी दोस्ती में कई उतार चढ़ाव देखें। इन दोनों का झगड़ा भी हुआ लेकिन आखिरकार इन दोनों की दोस्ती फिर से हुई और आज ये बॉलीवुड में सबसे अच्छे दोस्त हैं।दोनों एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते हुए भी नजर आते हैं। ये जब-जब साथ दिखते हैं तब-तब सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है।

करण जौहर-काजोल

एक्टर शाहरुख और सलमान की तरह ही एक्ट्रेस काजोल और फिल्ममेकर करण जौहर की दोस्ती भी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी हैं। काजोल-शाहरुख और करण जौहर के तिकड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। तीनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कहा जाता है कि  दिल है मुश्किल और शिवाय की रिलीज के दौरान करण जौहर और काजोल के बीच में काफी तनाव पैदा हो गया था। हालांकि बाद में जब करण जौहर के बच्चों का जन्म हुआ तो इनके बीच चीजें फिर से सुधरी। 

 

अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर ने फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की दोस्ती अलग लेवल पर पहुंच गई। किसी भी इवेंट या पार्टी में जब दोनों  साथ होते हैं मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ते। इनकी दोस्ती लोगों को बहुत गुदगुदाती है।

रणबीर कपूर- अयान मुखर्जी 

रणबीर कपूर की अयान मुखर्जी से बहुत गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर पार्टीज में साथ नजर आते हैं। दोनों ने फिल्म वेकअप सिद्ध में साथ काम किया था। ऋषि कपूर भी अपने बेटे के बेस्ट फ्रैंड को काफी पसंद करते थे। ऋषि कपूर ने दोनों की दोस्ती लेकर एक ट्वीट भी किया था। ट्वीट में उन्होंने अयान और रणबीर की एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही लिखा था-बेस्ट फ्रैंड। कैसा हो अगर अब आप दोनो शादी कर ले तो? ऋषि कपूर के देहांत के बाद जब रणबीर अपने पिता को खोने के गम से टूट गए थे, तब भी अयान ने ही उनको संभाला था। 
 

Content Writer

Smita Sharma