''ब्रह्मास्त्र'' से लीक हुआ शाहरुख खान का फर्स्ट लुक, आग के बीच वानर अस्त्र की भूमिका निभाते आए नजर

8/12/2022 5:20:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। खास तो यह कि इस फिल्म  में सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में किंग खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर उनका लुक लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

 


फिल्म से सामने आए वीडियो में शाहरुख खान वानर अस्त्र की भूमिका निभाते  नजर आ रहे हैं। शाहरुख खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। आग के बीच एक्टर का धांसू अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 


गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 
 

Content Writer

suman prajapati