रिलीज हुआ शाहरुख खान की फिल्म ''पठान'' का टीजर, दमदार अंदाज में नजर आए किंग खान

11/2/2022 4:26:00 PM

मुंबई. 'बॉलीवुड के किंग खान' शाहरुख खान 25 जनवरी, 2023 को पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आखिरी रिलीज को 1486 दिन हो चुके हैं और उनकी वापसी की उम्मीद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर पर उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया गया है। एक मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बेहद डिफरेंट अवतार में नजर आ रहे हैं।

 

टीजर की शुरुआत आवाज के साथ शुरू होती है, जिसमें लोग पठान के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं कि शाहरुख यानी पठान जिंदा भी है या नहीं, इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है।  टीजर में शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की झलक भी देखने को मिली है।


बता दें, शाहरुख खान की फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News