उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख खान, सफेद लिबास में दिखा किंग खान का ही अलग अंदाज, तस्वीरें वायरल

12/2/2022 10:58:47 AM

मुंबई. बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने मक्का जाने की ख्वाहिश जताई थी और उनकी ये इच्छा भी अब पूरी हो गई है। हाल ही में उमराह के लिये मक्का पहुंचे किंग खान की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari


हाल ही में UAE में 'डंकी' की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान मक्का पहुंचे, जहां वह इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


शाहरुख के उमराह की तस्वीरें शेयर करते हुए पत्रकार ने जानकारी दी कि एक्टर ने गुरुवार को मक्का में उमराह किया। तस्वीरों में शाह रुख व्हाइट कलर के लिबास में नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये लुक खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

 

वहीं एक वीडियो में शाहरुख के चारो तरफ सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहे हैं। उनके फैंस भी फोटो के लिए एक्टर के इर्द गिर्द नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काम की बात करें तो शाहरुख खान के पास फिल्म डंकी के अलावा डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान और यश राज की पठान भी है। जवान में वह नयनतारा और फातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे, जबकि पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News