Video: 'डंकी' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, फिल्म की सक्सेस के लिए मांगा आशीर्वाद

12/12/2023 11:56:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान माता वैष्णों देवी में खूब श्रद्धा रखते हैं और वो अक्सर माता के दरबार में दर्शन के लिए जाते रहते हैं। अब हाल ही में किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की रिलीज से पहले मां वैष्णों देवी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 


 

 

शाह रुख खान को 12 दिसंबर की सुबह वैष्णो देवी मंदिर में स्पॉट किया गया। पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाह रुख को अपने बॉडीगार्ड के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है।। इस दौरान एक्टर के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में किंग खान ब्लैक कलर की हुडी में अपना चेहरा छुपाते नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Content Writer

suman prajapati