शाहरुख खान ने बताई पिता होने की सबसे बड़ी खराबी, दिया ये बयान

12/17/2017 2:05:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh khan) इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेता होने के बावजूद वे अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना कभी नहीं भूलते। वह अक्सर आर्यन,सुहाना और अबराम के साथ वैकेशन यां पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ ही जाते हैं।

सोशल साइट पर भी वह अपने फैन्स के साथ बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। शनिवार को एसआरके ने बेटी सुहाना और बेटे अबराम की एक क्यूट फोटो साझा की। हाल ही में  इसे शेयर करते हुए उन्होंने पिता होने की सबसे बड़ी खराबी फैन्स को बताई।

शाहरुख खान ने यह कहा 

शनिवार को शाहरुख ने कार की बैकसीट पर बैठे अपने दोनों बच्चों और खुद की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, पिता होने की सबसे बड़ी खराबी यह होती है कि आप हमेशा बच्चों की तस्वीर खींचते हैं। न ही उनके साथ अपनी। हालांकि, एडिटिंग के जरिए आप ऐसा कर पाते हैं। शाहरुख अपने तीनों बच्चों और पत्नी गौरी खान के साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे। फंक्शन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने नीता अंबानी का भी शुक्रिया किया। 

बता दें कि शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर (अब खान) से साल 1991 में शादी की थी. उनके बेटे आर्यन का जन्म 1997 और सुहाना का जन्म साल 2000 में हुआ। दोनों बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। शाहरुख-गौरी ने बेटे अबराम के जन्म की घोषणा 2013 में की थी। अबराम का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है।

Konika