किसान आंदोलन के बीच वायरल हुआ शाहरुख का वीडियो, किंग खान बोले-''ये रियल हीरों हैं जिस पर रोजी-रोटी चलती है''

2/7/2021 8:55:40 AM

मुंबई: किसान आंदोलन इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। हाॅलीवुड स्टार्स केके ट्वीट के बाद से ये मुद्दा और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।  ऐसे में 2 महीने से चुप्पी साधे बॉलीवुड के कई स्टार्स  अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं।इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में शाहरुख किसानों को असली हीरो बताते दिख रहे हैं।

 

शाहरुख किसानों को संबोधित करते हुए कहते हैं-'हमारे जो किसान भाई बहन लोग हैं, जो आप लोग हैं महाराष्ट्र के असली हीरो हैं। आप बहुत मेहनत करते हैं। मैं दिल्ली और मुंबई का हूं तो मुझे शायद गांव के बारे में इतना ज्ञान भी नहीं है, लेकिन मैं समझ पाता हूं कि आप लोग बहुत मेहनत करते हैं। कड़ी धूप में बीज डालते हैं, उसके बाद सिंचाई, उपजाई और कटाई होती है।' 

 

शाहरुख आगे कहते हैं-'ये सब होने के बावजूद भी कभी भगवान, अल्लाह और प्रकृति हमारा साथ नहीं देती। पानी की समस्या हो जाती है। आप हीरो इसलिए हैं कि जिस पर आपकी रोजी रोटी चलती है, जिस चीज पर हम लोग पल पाते हैं। वो भी आपको कभी कभी नहीं मिल पाती। उसको भी आपने साबित कर दिया कि पानी को भी आप उपजा लेंगे, तो असली हीरो आप लोग हैं।'

 

बता दें कि शाहरुख का ये वीडियो 6 अगस्त का है जब उन्होंने एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए ये बातें कही थी। इतना ही नहीं साल 2015 में शाहरुख ने आप पार्टी की रैली के दौरान 2 किसानों के आत्महत्या करने पर भी प्रतिक्रिया दी थी। फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि शाहरुख अब इस मामले पर चुप क्यों हैं। इतने सारे स्टार्स  के ट्वीट करने के बाद भी शाहरुख का ट्वीट क्यों नहीं आया है। 


 

Content Writer

Smita Sharma