ZERO SONG OUT: सलमान संग 'इस्क' लड़ाते दिखे शाहरुख खान

12/4/2018 4:16:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का नया गाना 'इस्कबाजी' रिलीज हो गया है। इस गाने में किंग खान और भाई जान की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जहां इस गानो को अवाज सुखविंदर सिंह और दिव्या कुमार मे दी है वहीं इसे बोल इर्शाद कामिल ने दिए है। गाने में सलमान और किंग खान बेहद ही मस्त अंदाज में डांस करते दिख रहे है। इसमें शाहरुख यूपी के लड़के की तरह नाच रहे है। दरअसल, फिल्म में सेलिब्रिटी बनीं कैटरीना ने बउआ सिंह को यानी किंग खान को किस कर दिया है, जिसकी वजह से वह इतने खूश हो जाते है कि वह गाना गाने लग जाते है। वहीं सलमान भी गमच्छा ओढ़े डांस करते दिख रहे है। वहीं शाहरुख के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और रेमो डिसूजा थिरकतें दिख रहे है। रिलीज होते ही ये गाना काफी वायरल हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी है। वहीं सलमान खान की इस फिल्म मेंस्पेशल अपीरियंस होगी।

 



रिलीज से पहले घिरी में विवादों में

 

फिल्म ‘ज़ीरो’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दरअसल, दिल्ली से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शाहरुख और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मनजिंदर का आरोप था कि फिल्म ‘ज़ीरो’ के ज़रिए कथित तौर पर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है। ये शिकायत दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू के एस.एच.ओ को दी गई थी। अकाली दल के विधायक ने एक ट्वीट भी किया था। अपने ट्वीट में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उन्होंने निर्देशक आनंद एल राय और ज़ीरो के अभिनेता शाहरुख खान को चिट्ठी भी लिखी है और उनसे आपत्तिजनक सीन को फिल्म से हटाए जाने की मांग की है।

 


रिलीज हो चुका है ट्रेलर



बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। शाहरुख ने एक बड़े कार्यक्रम में फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया था। ज़ीरो के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में शाहरुख ने बौआ सिंह नाम के एक छोटे कद के लड़के का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी। इनके अलावा तिग्मांशु धूलिया, ब्रिजेंद्र कालरा और ज़ीशान अय्यूब जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

 

 

 

Konika