शाहरुख खान ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मुलाकात कर चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, तस्वीरें देख पिघला फैंस का दिल

4/9/2023 10:37:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार 'किंग खान' शाहरुख खान की न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी दमदार एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीतते ही हैं, साथ ही अपनी नेकदिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार पीड़ितों और लाचार लोगों के प्रति बड़प्पन दिखाकर लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में किंग खान ने मीर फाउंडेशन में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और उनके चेहरे पर स्माइल बिखेरी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। 


दरअसल, बीते दिन शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन में पहुंचे, यहां उन्होंने एसिड अटैक पीड़ितों के साथ समय बिताया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सर्जरी के दौर से गुजर रहीं पीड़ितों के साथ शाहरुख ने लंबी बातचीत भी की। इन तस्वीरों को शाहरुख खान के इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

तस्वीरों में एक्टर ग्रे शर्ट और डेनिम पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं और साथ ही उन्होंने आंखों पर ब्लैक चश्मा पहना है। एक्टर के साथ पोज देते सभी लड़कियों के चेहरे खुशी से खिले दिख रहे हैं।इन तस्वीरों को देख फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

 
बता दें, मीर फाउंडेशन शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर चलता है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम करता है।

 

 

हाल ही में, इस फाउंडेशन ने दिल्ली एक्सीडेंट विक्टिम अंजलि सिंह के परिवार की भी सहायता की थी। मीर फाउंडेशन ने एक वक्तव्य में कहा है, 'शाह रुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को एक रकम दी है। अंजलि 20 वर्ष की लड़की थी, जिसने अपना जीवन हिट और रन के मामले में गंवा दिया। यह मामला दिल्ली के एक इलाके में हुआ था। अंजलि अपने परिवार में एक एकमात्र कमाने वाली लड़की थी। उसके घर में मां और भाई-बहन है। मीर फाउंडेशन ऐसे परिवारों की सहायता करता है।'

वहीं, शाहरुख खान के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म पठान में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आई थीं। पठान ने देश और विदेश में बंपर कमाई की थी। वहीं, अब शाहरुख खान जवान और डंकी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


 

Content Writer

suman prajapati