बर्थडे विश करने देर रात ''मन्नत'' के बाहर जुटे फैंस, किंग खान ने यूं किया अभिवादन

11/2/2019 9:25:09 AM

मुंबई: इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता। इस खास दिन को लेकर उनके प्रसंशकों में खास उत्साह है।

शनिवार की रात शाहरुख के कई फैंस मुंबई में उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए। यहां तक कि मुंबई की बारिश भी उन्हें अपने फेवरेट सुपरस्टार के जन्मदिन के लिए इकट्ठा होने से रोक नहीं सकी।

इस मौके पर वो अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाना चाहते थे। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। फैंस को सरप्राइज देते हुए शाहरुख खान देर रात अपने घर की बालकनी पर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर और जोड़कर फैंस का अभिनंदन किया।

 

आंखों के सामने शाहरुख को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस मन्नत के बाहर बैनर, पोस्टर लेकर शाहरुख के आने का इंतजार कर रहे थे।

अचानक शाहरुख के आते ही सभी फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। कई लोगों ने इस खास नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लुक की बात करें तो किंग खान ब्लू डेनिम और ब्लैक स्वेटशर्ट में कैजुअल दिखे। 

करियर की बात करें तो शाहरुख ने टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से बाॅलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं और उनकी बादशाहत अभी भी बरकरार है।

शाहरुख को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह तमिल फिल्म सनकी में दिखाई देंगे, जिसके डायरेक्टर Atlee होंगे।


Smita Sharma