बुरी तरह ट्रोल हुई शाहरुख की फिल्म 'जीरो', फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक

12/21/2018 6:51:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं।

इसे इंडिया में 4380 स्क्रीन्स पर तो ओवरसीज में 1585 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे fiasco-असफल कहा है और 1.5 स्टार दिए हैं।

वहीं फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने भी फिल्म को लेकर नेगेटिव कमेंट्स किए हैं। सोशल साइट पर शाहरुख की फिल्म जीरो के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर मूवी का मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल मीम्स में जीरो देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन को दिखाया गया है। 

 

 

 

Konika