शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ की सजावट शुरु, दीवाली से पहले आने वाली हैं दो खुशियां

10/31/2018 5:01:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान 2 नवंबर को 53 साल के हो जाएंगे। फैंस को हर साल उनके बर्थडे का इंतजार रहता है। वहीं इस साल किंग खान का बर्थडे कुछ स्पेशल होने वाला है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर उनके ही जन्मदिन पर रिलीज किया जाने वाला है, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ उनके फैंस के लिए एक स्पेशल इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया जाएगा।

PunjabKesari

2 नवंबर को रिलीज होने वाले ट्रेलर से पहले ही इस फिल्म का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

PunjabKesari

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ये जानकारी दी है। इसके अलावा शाहरुख के बंगले मन्नत की सजावट भी जोरों पर हैं। वहीं इसी हफ्ते दीवाली भी है। इस लिहाज से उनके पास सेलिब्रेशन के तीन मौके हैं जिसकी वजह से खास तैयारियां की जा रही हैं।  

PunjabKesari

शाहरुख के बंगले मन्नत को सजाया जा रहा है। इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिसमें शाहरुख का बंगले मन्नत रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा अहम किरदार में नजर आएंगी।

PunjabKesari

फिल्म में रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, सलमान खान और दिवंगत देवी जैसे ही कई कलाकार कैमियो करते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News