फिल्म 'जीरो' का दूसरा टीजर हुआ रिलीज, सलमान की गोद में चढ़कर शाहरुख ने लिया चुम्मा

6/14/2018 12:42:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का बीती जनवरी को पहला टीजर रिलीज होते ही चंद मिनटों में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हाल ही में एक बार फिर से फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके बाद से फिल्म का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस टीजर में शाहरुख खे साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  


बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाररुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिंसबर को रिलीज होने की संभावना है। 

Punjab Kesari